फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसान यूनियन के स्टीकर लगी बरात की गाड़ियों को बिना टोल निकालने पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा। जेवां स्थित टोल प्लाजा पर किसान यूनियन के बैनर और स्टीकर लगी बरात की गाड़ियों को बिना टोल टैक्स दिए निकालने को लेकर बरातियों और टोल कर्मचारियों के बीच गुरुवार को विवाद हो गया। टोल कर्मियों ने गाड़ियों को रोक दिया, जिससे बरात के वाहन काफी देर तक टोल प्लाजा पर खड़े रहे। मौके पर विवाद की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में टैक्स अदा कर गाड़ियां निकाली गईं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अहमदपुर रौनी गांव निवासी नूर हसन की बरात गुरसहायगंज क्षेत्र के सौंसरापुर गांव जा रही थी। बरात में शामिल सभी गाड़ियां किराये पर बुक की गई थीं। इन गाड़ियों पर किसान यूनियन के बैनर और स्टीकर लगे हुए थे। बराती इन्हीं बैनरों के आधार पर बिना टोल टैक्स दिए गाड़ियां निकालने की मांग कर रहे थे। मामले पर टोल प्रबंधक प्रदीप गुर्जर ने बताया कि 15 से 20 गाड़ियां जिनमें शादी के स्टीकर लगे हुए थे और वह बिना टोल दिए गाड़ियां निकालने का दबाव बना रहे थे।
उन्होंने बताया कि गाड़ियों पर फर्जी किसान यूनियन के स्टीकर लगे हुए थे और सभी गाड़ियां भाड़े की थीं। इस बीच लेन नंबर 16 पर जाम की स्थिति बनी रही और इन लोगों ने जबरदस्ती 15 से 20 मिनट तक लेन 16 बाधित रखी। इसी बात को लेकर बरातियों और टोल कर्मचारियों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। टोल कर्मियों ने बिना टोल टैक्स दिए वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। इससे बरात की गाड़ियां काफी देर तक टोल प्लाजा पर खड़ी रहीं। पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टोल मैनेजर अंबरीश गौतम ने कहा कि किसान यूनियन का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन टोल के नियमों का पालन करना भी सभी के लिए जरूरी है। किसी भी संगठन के नाम पर टोल से छूट नहीं दी जा सकती। काफी देर तक चले विवाद के बाद मामला शांत हुआ और टोल की प्रक्रिया के बाद वाहनों को आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें