फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 से मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचेंगी बोर्ड परीक्षा की कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा सकुशल निपटने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ताकि जल्द ही बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जा सके। जिला मुख्यालय पर एसबीएस इंटर कालेज व केके इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। 14 मार्च से मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां आना शुरू हो जाएगा। मूल्यांकन कार्य 16 से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य में उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए प्रधान परीक्षक व परीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड ने लगाकर उनका ब्योरा आनलाइन डाल दिया गया। विद्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जाकर कालेज के कितने शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। उसको देख सकते हैं। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि एसबीएस इंटर कालेज में महेश चंद्र पाल व केके इंटर कालेज में वीके श्रीवास्तव को उप नियंत्रक बनाया गया है। दोनो केंद्रों पर 14 मार्च से कापियां आनी शुरू हो जाएगी। जबकि बोर्ड से 16 से मूल्यांकन कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि मूल्यांकन कार्य को खत्म करने की अधिकतम अवधि 15 दिनों की रहेगी।
इनसेट
सम्मेलन में अधिक संख्या में पहुंचे शिक्षक
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का मंडलीय सम्मेलन व शिक्षक सम्मान समारोह 14 मार्च को औरैया में आयोजित होगा। प्रदेश मंत्री रामानंद द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल पाठक, जिला मंत्री रघुवीर सिंह यादव ने लाला श्यामलाल इंटर कालेज, एसबीएस इंटर कालेज, केएस हायर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षकों से मुलाकात कर सम्मेलन को सफल बनाए जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें