फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी पर अड़ी प्रेमिका: पंद्रह लाख रुपये का ऑफर ठुकराया, नौ दिन से धरने पर बैठी है युवती

Sat, 22 May 2021 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी करने की मांग पर अड़ी प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर नौ दिन से धरने पर बैठी है।
विज्ञापन
प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के सौरिख में पुलिस की लापरवाही से नौ दिन से प्रेमी के दरवाजे पर शादी के लिए डटी युवती को प्रेमी के परिजनों ने 15 लाख रुपये का ऑफर देकर प्रेमी को भूल जाने की बात कही। युवती ने ऑफर ठुकराते हुए कहा कि वह अपने जीते जी शादी प्रेमी से ही करेगी। इसके लिए वह हर उत्पीड़न सहने को तैयार है।
विज्ञापन


इटावा जनपद की भरथना कोतवाली के एक गांव की युवती थाना क्षेत्र के नगला विशुना गांव के प्रेमी अनुज के शादी से इनकार के बाद से उसके घर के बाहर 13 मई से धरना दे रही है। इस बीच एक दिन पुलिस ने उसे इटावा ले जाकर छोड़ दिया था।

अगले दिन वह फिर अनुज के घर आ गई। तब से दरवाजे पर धरना दे रही है। युवती ने बताया कि अनुज के परिजन हर हथकंडा अपना रहे हैं। 15 लाख रुपये का ऑफर देकर पीछा छोड़ने की बात कही है। वह शादी अनुज से ही करेगी। 
विज्ञापन

ये है मामला
युवती यहां थाना क्षेत्र के नगला विशुना निवासी अनुज से शादी करने पर अड़ी हुई है। युवती के मुताबिक अनुज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। युवती 12 मई को अनुज के गांव आ गई थी। प्रेमिका को देख अनुज व परिजनों के होश उड़ गए। वो ताला लगाकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें