फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। बेकाबू ट्रक ने मंगलवार को पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे स्थित पेट्रोल पंप के पास दोपहर ढाई बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने आगे जा रहे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गया जबकि ट्रक भी झाड़ियों में घुस गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार समधन के मोहल्ला दारासराय निवासी समीर अली (35) आरिफ अली (30), शहवाज अली (25) व लोहिया नगर निवासी जीशान (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर समधन चौकी प्रभारी दीपक सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के बाद मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें