फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवार महिला को रौंदा

विज्ञापन
फ़ाइल फोटो सुमन देबी - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। भाई के साथ बाइक से बेटी की ससुराल मल्लावां जा रही महिला को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हेलमेट लगाए होने से बाइक चालक भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। मौके पर जुटी भीड़ के कारण बाईपास पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने किसी तरह एक घंटे बाद यातायात सामान्य कराया। मृतका के भाई ने सदर कोतवाली में कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के गांव भवानी सराय निवासी धनीराम पुत्र प्यारे लाल अपनी बहन सुमन देवी (37) पत्नी नरेश चंद्र निवासी ताहपुर थाना तालग्राम को बाइक से लेकर भांजी ज्योति निवासी कलेना थाना मल्लावां जनपद हरदोई जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े बजे वह बाईपास पर जलालपुर ठकुरन गांव के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर सड़क के नीचे जा गिरे, जबकि सुमन सड़क पर ही गिर पड़ीं और तेज रफ्तार कंटेनर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाए होने के कारण धनीराम को मामूली चोटें आईं। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख आसपास गांव के लोग मौके पर जुट गए इससे बाईपास पर जाम लग गया। वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। जाम से कई लोग रास्ता बदल कर निकले।
जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा व जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को देर से आया देख लोग भड़क गए। बाद में पुलिस ने समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। धनीराम की तहरीर पर पुलिस ने कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुमन देवी के पति किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें