फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराईं, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। अयोध्या से गाजियाबाद जाते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में तालग्राम के मुसाफिर गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। यूपीडा और पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



गाजियाबाद ग्रीन वैशाली रामप्रसाद सीबीटेक टी6- ए 704 निवासी राहुल गोयल (52) अयोध्या से कार से गाजियाबाद लौट रहे थे। साथ में पत्नी प्रीति (50), पुत्री अवनी ( 22), पुत्र अग्रिम (21) भी साथ में थे। एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मुसाफिर गांव के पास दोपहर एक बजे पहुंचते ही राहुल को झपकी आने के कारण कार पलट गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, डायल 112 पुलिस, आरजीबीईएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस 172 से बेहतर इलाज के लिए पीजीआई सैफई भेजा गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें