फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एआरटीओ ने 11 ई-रिक्शा किए सीज, 15 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शासन के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने अवैध ई-रिक्शाें के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए, परिवहन विभाग की ओर से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ ने मंगलवार को अभियान चलाकर 11 ई-रिक्शा सीज कर दिए और 15 का चालान कर दिया।
विज्ञापन


यह अभियान मुख्य रूप से उन ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर संचालन कर रहे हैं। एआरटीओ इज्या तिवारी ने बताया कि यह कदम यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सभी ई-रिक्शा संचालकों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है। अन्यथा कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम जनता को सुगम परिवहन की सुविधा मिलेगी।
अवैध ई-रिक्शों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

गुरसहायगंज। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 38 बिना पंजीकृत ई-रिक्शाें को जब्त कर कोतवाली में खड़ा कराया। यह अभियान मुख्य रूप से उन ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ था, जो बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर संचालन कर रहे थे। 38 ई-रिक्शा का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें