फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लखनऊ से नोएडा जा रही कार चालक को झपकी आने के कारण मंगलवार अनियंत्रित होकर यलो लाइन पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। यूपीडा टीम ने घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भेजा।
विज्ञापन



आंबेडकर नगर जनपद के थाना अहिरौली के गांव मोहम्मदपुर धामा पट्टी निवासी मोहम्मद तलक (50) टैक्सी को लेकर लखनऊ से नोएडा जा रहा था। उनकक्कार मेडलिस कंपनी 144 में लगी है। लखनऊ में मथुरा थाना नहोजिल बिरजू गली निवासी कृष्ण कुमार (28) भी मिल गए वह भी साथ में बैठ लिए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के अंदौआ गांव के पास दोपहर ढाई बजे पहुंचते ही चालक को झपकी आने के कारण यलो लाइन पर खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा गया, जहां से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें