फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नदसिया। गुरसहायगंज-सुजान सराय मार्ग पर अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


तिर्वा क्षेत्र के ग्राम सतौरा निवासी राशिद खान (32) खेती करते थे। छोटे भाई आमिर खान ने बताया कि भाई राशिद खान बाइक से भाभी की दवाई लेने के लिए सोमवार को गुरसहायगंज गए थे। दवाई लेकर वापस आते समय गुरसहायगंज-सुजान सराय मार्ग पर कोयलिया किराया गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में राशिद की मौत हो गई और भाभी घायल हो गईं। एंबुलेंस से भाभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। राशिद के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें