फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुखार से मजदूर की मौत, मां-पत्नी सहित चार बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर (कन्नौज)। बुखार को प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। इनायतपुर, कसावा के बाद बैसापुर पट्टी में एक ही परिवार के लोग बुखार से पीड़ित हो गए। इनमें मजदूर की रविवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई और मां-पत्नी व बच्चे बीमार हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के ग्राम बैसापुर पट्टी मुकेश (50) मजदूरी करते थे। मुकेश के परिवार में मां सुखदेवी, पत्नी सरला, पुत्र रितेश और विनेश हैं। परिजनों ने बताया कि मुकेश को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य को बुखार आने लगा। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
रविवार शाम को मुकेश की तबीयत बिगड़ गई और परिजन अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही मुकेश ने दम ताेड़ दिया। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें