फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार खड्ड में गिरी, चार घायल

Sat, 07 Feb 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
ईशन नदी के धोबी घाट पुल के नजदीक तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर फर्रुखाबाद से तिर्वा आ रही एक आईटेन कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। उस पर सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। देर रात्रि इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया। घायलों में तिर्वा तहसील में कार्यरत एक संग्रह अमीन भी है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी प्रदीप पुत्र वेदप्रकाश अपनी आईटेन कार लेकर मानीमऊ में स्थित एक विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे। कार में तिर्वा तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन संजीव पुत्र रघुवीर सिंह, मृदुल पुत्र बलराम, चंद्रजीत पुत्र केशव सिंह भी सवार थे। तिर्वा तहसील से दो अन्य लोगों को भी मानीमऊ लेकर जाना था। इस वजह से कार गुरसहायगंज से तिर्वा मार्ग पर होकर आ रही थी।

शुक्रवार की रात्रि 8:30 के करीब जब कार धोबी घाट पुल के निकट पहुंची तो अनियंत्रित होकर एक खड्ड में जा गिरी। जिससे चारों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाल जेसीबी मशीन को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कालेज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप, मृदुल, चंद्रजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में भर्ती संग्रह अमीन संजीव का हालचाल जानने के लिए शनिवार की सुबह उप जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा, तहसीलदार सरोज कुमार सिंह मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें