फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुल का जल्द शुरू होगा निर्माण

Sat, 07 Feb 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि उमर्दा नहर पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का निर्माण जल्द शुरु होगा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए बजट का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। पुल निर्माण के लिए पिछले दिनों कन्नौज की सांसद डिंपल यादव ने सिंचाई विभाग के अफसरों को लखनऊ बुलाकर जल्द निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उमर्दा नहर पर करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना पुल गत 31 दिसंबर की रात्रि को ढह गया था। पुल टूट जाने से तिर्वा से औरैया मार्ग पर यातायात बाधित चल रहा है। औरैया आने-जाने के लिए वाहनों को करीब पंद्रह किलोमीटर का चक्कर लगाकर गुनाह पुल अथवा कटइया पुल से होकर गुजरना पड़ता है। भारी वाहन इन दोनों पुलों से नहीं निकल पाते हैं। जिस वजह से इन्हें इंदरगढ़ सौरिख होते हुए विधूना से होकर औरैया जाना पड़ता है।

जिससे इन वाहनों को करीब चालीस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्रियों का आना-जाना है। समस्या को देखते हुए दस दिनों पहले उमर्दा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पुल पर धरना देकर प्रदर्शन किया था। जल्द पुल बनवाने की मांग रखी थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, तिर्वा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनने आए थे।
विज्ञापन


इस मौके पर पत्रकारों ने उनसे उमर्दा नहर पुल की समस्या रखी। डीएम ने बताया कि मार्च तक बजट स्वीकृत हो जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही सिंचाई विभाग पुल का निर्माण शुरु करा देगा। निर्माण को लेकर सांसद डिंपल स्वयं व्यक्तिगत तौर पर रुचि ले रही हैं।

धार्मिक स्थलों के लिए जनता की लेंगे मदद
तिर्वा। कन्नौज से तिर्वा तक बन रहे फोरलेन की जद में आने वाले धार्मिक स्थलों व मकानों को लेकर जिला प्रशासन रणनीति बना रहा है। इसमें तिर्वा क्षेत्र की जनता का भी सहयोग लिया जाएगा। फरवरी माह के अंत में तिर्वा कोतवाली में इस समस्या को लेकर नागरिकों की एक बैठक बुलाई जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान डीएम व एसपी ने संयुक्त रुप से बताया कि फोरलेन निर्माण की सारी बाधाएं जल्द दूर होंगी। उन्होंने कहा कि समस्या सिर्फ तिर्वा के ठठिया रोड से लेकर इंदरगढ़ तिराहे तक आ रही है। इस पर प्रशासन रणनीति बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें