उमर्दा व हसेरन विकास खंड में चौथे चरण के तहत
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से दोनों विकास
खंडों में होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ब्लाक परिसर में
बैरीकेडिंग कराने के साथ ही नामांकन कराने वाले कर्मचारियों की तैनाती का
भी काम पूरा कर लिया गया है। उमर्दा व हसेरन के बीडीओ रामउदरेज यादव ने
बताया कि चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की बिक्री
जारी है। उमर्दा ब्लाक में 145 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।
इसके लिए 818 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है। इसी तरह से हसेरन
विकास खंड में 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए 322
नामांकन पत्र की बिक्री हो चुकी है। शुक्रवार को होने वाले नामांकन के
लिए उमर्दा ब्लाक में चौदह काउंटर बनाए गए हैं। हर काउंटर पर दो
कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
इसी तरह से हसेरन विकास खंड में सात
काउंटर बनाए गए हैं। नामांकन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। नामांकन
के दौरान सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली पुलिस भी मौजूद रहेगी। बीडीओ ने
बताया कि गुरुवार की दोपहर नामांकन प्रक्रिया को लेकर एआरओ व आरओ की बैठक
बुलाई गई थी, जिसमें तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।