फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीएमई ने तैयारियों की समीक्षा की

Fri, 09 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में एमसीआई के होने जा रहे संभावित विजिट को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने गुरुवार को मेडिकल कालेज का निरीक्षण करके तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीजीएमई गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब कालेज पहुंचे। यहां उन्होंने  प्राचार्य डा. डीएस मर्तोलिया के साथ शैक्षणिक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनाटामी, फिजियोलाजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबाइलाजी,  सेक्शन देखते हुए मौजूद टीचरों की हाजिरी देखी। शैक्षणिक भवन में एमबीबीएस के स्टूडेंटस से भी रूबरू हुए।

बाद में उन्होंने शैक्षणिक भवन के तृतीय तल पर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी में एसी न होने पर एसी लगवाने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, जनरल वार्ड, ओटी, रेडियोलाजी, आईसीयू को देखा। इस दौरान सीएमएस डा. दिलीप सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज डा. एसके ध्रुव, डा. संजीव त्रिपाठी समेत कई डाक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें