कन्नौज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा का प्री-परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। इसमें इत्रनगरी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का लोहा मनवाया।
जिले में संचालित 21 स्कूल संचालित है। आशा पब्लिक स्कूल के उदित ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए है। जेपीएस के आठ और केपीएस के तीन छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। जेपीएस के राज राठौर ने सर्वाधिक 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा अर्चमन आयुष ने 96.6, अर्विन वर्मा, ओम हरि मिश्रा, सिद्धार्थ गुप्ता ने 96.4, नैतिक ने 96, रिषभ पाल ने 95.8, अभिषेक यादव और सुयाग्या मिश्रा ने 95 फीसद अंक हासिल किए हैं। वहीं
कानपुर पब्लिक स्कूल के देवांश दुबे 96, तरुण गुप्ता 95.6 और आयुष बाजपेई ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किए। कन्नौज पब्लिक स्कूल के एक छात्र अंशु ने 95 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं, जिन छात्रों के अंक कम रह गए हैं, उन बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया जाएगा। छात्र मई में तीन विषयों की दोबारा परीक्षा दे सकते हैं और परीक्षा परिणाम को बेहतर कर सकते हैं। परीक्षा का फाइनल परिणाम जून में जारी किया जाएगा।
सेंट जेवियर्स के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें सेंट जेवियर्स के अर्नव बाथम ने 94.6 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा अर्नव बाथम ने 94.6, घनिष्ठा प्रजापति ने 94.2, रचना सिंह ने 93.8, सैयद हुसैन ने 93.4 और सौरभ कटियार ने 93.2 फीसद अंक हासिल किए हैं।
स्कूलों में जश्न का माहौल
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही स्कूलों में जश्न का माहौल है। मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस वर्ष के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि कन्नौज के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह परिणाम आने वाले वर्षों में अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
इनसेट
छात्र प्रतिशत स्कूल
उदित अवस्थी 97.04 आशा पब्लिक स्कूल
राज राठौर 97.2 जेपीएस
रेहान खान 97 जेपीएस
अर्चमन आयुष 96.6 जेपीएस
अर्विन वर्मा 96.4 जेपीएस
ओम हरि मिश्रा 96.4 जेपीएस
सिद्धार्थ गुप्ता 96.4 जेपीएस
नैतिक 96 जेपीएस
देवांश दुबे 96 कानपुर पब्लिक स्कूल
ऋषभ पाल 95.8 जेपीएस
तरुण गुप्ता 95.6 कानपुर पब्लिक स्कूल
आयुष वाजपेई 95.2 कानपुर पब्लिक स्कूल
अभिषेक यादव 95 जेपीएस
सुयज्ञ मिश्रा 95 जेपीएस
अंशु 95 कन्नौज पब्लिक स्कूल