पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानीमऊ में सोमवार को
विशिष्ट जरूरत वाले बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम अनुज
झा ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया।
आयोजित
हुई खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अजीत प्रथम, अश्वनी
द्वितीय, सीताराम तृतीय, 100 मीटर दौड़ दृष्टिहीन मजेरा प्रथम, कपिल
द्वितीय, सुमित तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, आशीष द्वितीय,
रमाकांत तृतीय रहे। गणित दौड़ में शिवा प्रथम, अल्ताफ द्वितीय, मनीष तृतीय
रहे।
ब्रेन लेखन प्रतियोगिता में धर्मेंद्र प्रथम, राखी द्वितीय, अंकित
तृतीय रहे। सुलेख प्रतियोगिता में हरिओम प्रथम, संदीप द्वितीय, रागिनी
तृतीय, कला प्रतियोगिता में अजीत प्रथम, अल्ताफ द्वितीय, प्रियंका तृतीय
रही। सौ मीटर दौड़ बालिका में मोहिनी प्रथम, सुधा द्वितीय, रागिनी तृतीय
रही।
छूकर पहचानो में नीलेश प्रथम, सौरभ द्वितीय, सुमित तृतीय, गणित में
अल्ताफ प्रथम, दिलीप द्वितीय, जतिन तृतीय रहे। गायन में शिल्पी प्रथम, तारा
द्वितीय, रानी तृतीय रही। नृत्यकला प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम, सुमन
द्वितीय, सौम्या तृतीय रही। डीएम ने छिबरामऊ के
छात्र हरिओम से 625 का वर्गमूल पूछा, जिसका उसने सही जवाब बताया।
आगे
भविष्य में क्या बनने की जिज्ञासा पर बताया कि वह इंटर कालेज में गणित का
टीचर बनना चाहता है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कई बच्चों से सवाल किए।
बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि विशिष्ट जरूरत वाले बच्चों में सामान्य बच्चों
की तुलना में ज्यादा समझने की शक्ति होती है, पर टीचर को उनके साथ कड़ी
मेहनत करने की जरूरत है।
वह सामान्य बच्चों को भी मात दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में विशिष्ट जरूरत वाला कोई बच्चा शिक्षा से छूटने न
पाए। विभाग से दी जाने वाली हर सुविधा उनको मयस्सर कराई जाए। इस मौके पर
खंड शिक्षाधिकारी जय सिंह, व्यायाम टीचर विनोद मिश्रा, देवेश वर्मा, संजय
कुमार, रमाकांत सिन्हा, राजेंद्र कुमार, अनीता, पूजा, सीमा, अल्का, मुकेश,
दिनेश कुमार, महेंद्र कुमार, संजीव आदि मौजूद थे।