फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हाईवे पर शुक्रवार की रात आठ बजे कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेज दिए। खबर लिखे जाने तक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 34 पर गुरसहायगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बलही गांव के निकट एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक कंटेनर के नीचे आ गए और बाइक भी उसी में फंस गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों और गांवों में संपर्क कर पहचान का प्रयास कर रही है। रात में रोशनी की कमी और भारी वाहनों की तेज गति हादसे का कारण हादसा होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। कंटेनर में फंसी बाइक निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ सिटी शिल्पा वर्मा ने बताया कि दोनों युवकों की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें