फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर चार छात्र, सफारी की टक्कर में दो की मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक बाइक से इंटर के चार छात्र परीक्षा केंद्र देखने जा रहे थे। रास्ते में सफारी की टक्कर से दो की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। एसईएन इंटर कालेज की 12वीं कक्षा के छात्रों का परीक्षा केंद्र ब्रजभूषण हजेला इंटर कालेज तालग्राम बनाया गया है। सुबह रजलामऊ निवासी आकेश पुत्र अजब सिंह कालेज पहुंचा और प्रवेश पत्र लेने के बाद विकास उर्फ शिब्बू पुत्र प्रवीन चंद्र दुबे निवासी तेराजाकेट, गौरव पुत्र सत्येंद्र  निवासी तिसौली व रवीश चंद्र पुत्र सूरज पाल निवासी आदिनगर के साथ एक ही बाइक से ब्रजभूषण हजेला इंटर कालेज के लिए चल दिए।
विज्ञापन


तालग्राम रोड पर ग्राम विशंभरपुर के आगे बरमदेव के पास सामने से तेज रफ्तार टाटा सफारी की टक्कर से मोटर साइकिल खड्ड में जा गिरी। मोटर साइकिल चालक आकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से विकास, गौरव, रवीश चंद्र को मेडिकल कालेज तिर्वा ले भेजा गया। रास्ते में विकास ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने आकेश का शव तथा मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया। मोटर साइकिल चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में भी चोट लगी। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर तालग्राम थाना प्रभारी रामप्रकाश पांडेय, गुरसहायंगज कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह, एसएसआई नवीन कुमार, सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज राम खिलाड़ी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तालग्राम नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

कालेज में सभी ने खेली होली
तेराजाकेट। रजलामऊ निवासी छात्र आकेश अक्सर मोटर साइकिल से ही कालेज आता था। मृतक छात्र का घर से कालेज की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है। आज भी कालेज में प्रवेश पत्र लेने के लिए मोटर साइकिल से आया। विद्यालय में पहुंचने पर छात्रों ने पहले होली खेली फिर कक्षाध्यापक आलोक मिश्रा से प्रवेश पत्र लेने पहुंचे। कक्षाध्यापक ने रंगे चेहरे पर डांट लगाते हुए प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया। उसके बाद हैंडपंप पर रंग साफ कर प्रवेश पत्र लेकर कालेज से निकले। जिस समय मोटर साइकिल से आकेश निकला तब वह अकेला था। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक आकेश अपनी मोटर साइकिल पर अन्य तीन साथियों को बैठाकर गाड़ी चला रहा था। बाद में वह सभी दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें