फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः करंट से दो झुलसे, उपकरण फुंके, तिर्वा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख में इलाके के कुसका नगरिया में डीपी पर गिलहरी चढ़ने से गांव में करंट दौड़ गया। इससे दो लोग झुलस गए। कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। झुलसे लोगों को सीएचसी लाया गया। यहां से गंभीर हालत में तिर्वा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को कुसका नगरिया निवासी राधा पुत्री सर्वेंद्र व कैलाश पुत्र रामकरन चार्जिंग के लिए मोबाइल लगा रहे थे। डीपी पर गिलहरी चढ़ने से आवाज के साथ पूरे गांव में करंट दौड़ गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। करंट की चपेट में आने से राधा और कैलाश झुलस गए।
इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। परिजन इन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। परिजनों ने बताया कि उनके पास रुपये नहीं हैं। रुपयों का इंतजाम होने के बाद उपचार के लिए ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें