फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए दो पक्ष भिड़े, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। कस्बे में फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए दो पक्षों के बीच गालीगलौज के साथ लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल के लिए भेज गया। पुलिस ने दो लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई कर दोनों पक्षों से 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ कस्बे में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर नेकराम सक्सेना तथा संजीव के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना में सुधा पत्नी नेकराम तथा जुबराज घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से संजीव व राजू को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर एक पक्ष से 11 तथा दूसरे पक्ष से छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें