फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। रास्ते के विवाद को लेकर पहलपुर्वा गांव में शनिवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों से मां-बेटियों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज और सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




नैपालपुर के पहलपुर्वा निवासी सुनीता ने बताया कि दामाद की आत्महत्या के मामले में बड़ी बेटी और पति सालिकराम जेल में हैं। शाम को गांव के जगदीश उसकी जगह से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। मना करने पर जगदीश, पत्नी शशि, पुत्री सुधा और साधना ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट की। इसमें उसे, पुत्री बबली (15), अंशिका (13) घायल हो गई। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष के जगदीश ने बताया कि वह अपनी जगह से ट्रैक्टर निकाल रहा था। तभी सुनीता, उसकी पुत्री बबली, अंशिका ने ट्रैक्टर निकालने को माना किया। विरोध करने पर खुरपी से हमला कर दिया। इसमें पत्नी शशि व पुत्री सुधा, साधना को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि ट्रैक्टर निकालने में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। तहरीर मिलने पर दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें