फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन के बंटवारे में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी खुड़ावा में जमीन के बंटवारे को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हुई। विवाद में पांच लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन



ग्राम उत्तरी खुड़ावा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि परिवार के मलिखान सिंह के साथ पारिवारिक जमीन बंटवारे के लिए बातचीत कर रहे थे। तभी उनके परिवार के सदस्य आ गए और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। लाठी-डंडों के प्रहार से पुत्र अनुज व अनुज समेत उसके गंभीर चोट आईं। गांव के लोगों के आने पर यह सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
वहीं, दूसरे पक्ष से दुर्विजय सिंह का कहना है कि चाचा विनोद सिंह से जमीन का आपसी बंटवारा हो चुका है। इसके बाद भी विनोद सिंह ने परिजनों के साथ मिलकर उनके खेत को जोत लिया। विरोध करने पर यह लोग गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पुत्र तपन ने बचाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें