फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पशु बाजार में व्यापारी की पिकअप से दो लाख गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पशु बाजार में खड़ी पिकअप से व्यापारी का रुपये से भरा बैग गायब हो गया। बैग में दो लाख रुपये रखे थे। रुपये गायब होने की जानकारी व्यापारी को मिलते ही बाजार में हलचल हो गई। व्यापारियों ने तलाश की तो थोड़ी दूर पर खाली बैग पड़ा मिला। व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन



फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र के पुराना रसूलपुर निवासी इरशाद मवेशियों की खरीद फरोख्त का व्यापार करते हैं। रविवार सुबह इरशाद तिर्वा कस्बा की पशु बाजार में मवेशियों की खरीद करने के लिए पिकअप से आए थे। व्यापारी बाजार में मवेशी खरीदने गया, उसी दौरान पिकअप में रखा बैग किसी ने पार कर दिया। कुछ देर बाद व्यापारी वापस आया तो वाहन से बैग गायब था। पिकअप में सो रहे साथी से जानकारी की तो उसने जानकारी न होने की बात कही। आसपास खोजने पर रुपयों का बैग खाली पड़ा मिला। उपनिरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें