शहर के हालातों का कवरेज कर लौट रहे दो दैनिक अखबारों
के पत्रकारों की दंगाइयों ने धारदार असलहों से प्रहार कर घायल कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाया।
गंभीर हालत में उन्हें जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरायमीरा क्रासिंग निवासी सुभाष सक्सेना व
चौधरी सराय निवासी प्रिंस शनिवार की शाम सात बजे शहर से कवरेज कर लौट रहे
थे। जैसे ही वह मोहल्ला शेखपुरा में पहुंचे तभी दर्जनों हमलावरों ने उन्हें
घेर लिया। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया।
मामले की
जानकारी पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दंगाइयों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज
को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक किसी भी दंगाई की पुलिस
ने गिरफ्तारी नहीं की है। डीएम अनुज झा व एसपी कलानिधि नैथानी ने
पत्रकारों के ऊपर हुए हमले का मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश सीओ सिटी को दिए
हैं।