फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसों में दो घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद रविवार को दोनों राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के रूपपुर निवासी देशराज (50) शनिवार देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। ककरईया गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं, दूसरी घटना में ग्राम बहादुरपुर मझिगवां निवासी अवधेश (55) गांव में ही सड़क को पार कर रहे थे। तभी सौरिख की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें