फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस अभिरक्षा से दो चेन स्नेचर फरार, दो महिला कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा स्नान का पुण्य कमाने निकली एक महिला की सोने की चेन पर हाथ साफ करना दो शातिर महिला चोरों को भारी पड़ गया। पुलिस अभिरक्षा से दो आरोपी महिलाओं के फरार होने पर एसपी ने शनिवार की देर रात गुरसहायगंज कोतवाली की दो महिला कांस्टेबल उमा और साक्षी को निलंबित कर दिया है। इसके बाद मामले की जांच सीओ सिटी शिल्पा वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फर्रुखाबाद जिले के अचरा (नगला बीरबल) की रहने वाली प्रियंका यादव 24 अगस्त को दोपहर गुरसहायगंज से टेंपो में सवार होकर जलेसर घाट जा रही थीं। सफर में उनके साथ बैठीं दो महिलाओं ने बड़ी सफाई से उनकी नजर बचाकर गले से सोने की चेन पार कर दी। मल्लपुर्वा गांव के पास दोनों संदिग्ध महिलाएं उतर गईं। प्रियंका का ध्यान जब गले पर गया तो चेन गायब थी और दोनों आरोपी चंपत हो चुकी थीं।

इंदिरा नगर के पास धरी गईं आरोपी

पीड़िता की शिकायत मिलते ही गुरसहायगंज पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई। मझपुर्वा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने मुखबिर का जाल बिछाया और इंदिरा नगर से बनियानी मोड़ के पास घेराबंदी कर गोरखपुर के बड़हलगंज (सहरौली) निवासी पुष्पा देवी (25) और माधुरी देवी (21) को धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद कानूनी कागजी कार्रवाई और पूछताछ चल ही रही थी कि दोनों शातिर महिलाओं ने पुलिस की सतर्कता को खुली चुनौती दे दी। मौका ताड़कर वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से रफूचक्कर हो गईं। इस घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों फरार महिला आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी ने किया दो महिला कांस्टेबल को निलंबित
पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों के इस तरह फरार हो जाने की घटना को एसपी विनोद कुमार ने बेहद गंभीरता से लिया। ड्यूटी में प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए तैनात महिला आरक्षी साक्षी और उमा को निलंबित कर दिया। स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था और कस्टडी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित आरक्षियों के खिलाफ विभागीय जांच के साथ आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच सीओ सिटी शिल्पा वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें