फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खेत गए दो भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सकरीखुर्द के मजरा यासीनपुर में गुरुवार को दो सगे भाइयों, सत्यम (21) और मयंक (19) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में सदमा फैल गया। वहीं गांव में मातम पसर गया। प्रारंभिक तौर पर कीटनाशक की खाली बोतल में पानी भरकर पीने से मौत की आशंका जताई जा रही थी, हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर ऐसी कोई बोतल नहीं मिली है।
विज्ञापन

घटना के बाद, सत्यम और मयंक के परिजन शवों का पोस्टमार्टम कराने से कतरा रहे थे। उन्होंने पुलिस के समझाने के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई है, लेकिन कीटनाशक की कोई बोतल बरामद नहीं हुई है। दोनों भाइयों की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सुबह सत्यम और मयंक पिता रवीश चंद्र के साथ खेत पर गए थे। दोपहर में उन्होंने पिता को घर भेज दिया। इसके कुछ देर बाद मयंक ने फोन कर बताया कि उसकी और भाई की तबीयत खराब हो गई है। परिजन और ग्रामीण दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सत्यम की हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया। दुखद है कि कानपुर ले जाते समय रास्ते में सत्यम ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सत्यम की तबीयत पहले बिगड़ी थी और मयंक बेहोश हो रहा था, जिस पर उसने पिता को फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें