फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ट्रैक्टर की टक्कर से बुधवार को बाइक सवार युवक व किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गोवर्धनी तिराहा के समीप बुधवार की रात आठ बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भवानीपुर प्रताप निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र आदित्य (16) व नेकपुर खत्री गांव निवासी शीबू (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें