फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लखनऊ जाते समय तालग्राम के तिलकापुर गांव के पास गुरुवार को अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन



फिरोजाबाद जिले के थाना फरिहा के गांव पिलख्तर निवासी धीरज बाइक से लखनऊ जा रहे थे। साथ में गांव निवासी संतोष भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के तिलकापुर गांव के पास शाम सात बजे चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर बायीं तरफ एमबीसीबी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक धीरज और संतोष को चोटें आईं। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल मौके पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। क्षतिग्रस्त बाइक को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें