पुलिस ने बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर चोरी की
छह बाइक बरामद कर लीं। इस दौरान पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर
लिया, जबकि गिरोह में शामिल एक महिला समेत चार अन्य फरार हो गए, जिनकी तलाश
में पुलिस जुटी है।
थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान ने बताया कि दरोगा
सुरेंद्र सिंह, ईश्वर दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम
नेकपुर निवासी मनोज यादव पुत्र भइयालाल और औसान सिंह उर्फ कल्लन पुत्र
छोटेलाल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइक अलग-अलग स्थानों
से बरामद कर ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने खेत में छिपाई गई एक
बाइक बरामद की, जबकि शेष अन्य बाइकें ध्यान सिंह पुत्र लालमन, अनिरुद्ध
पुत्र जल सिंह, अनिल कुमार पुत्र भगवान सिंह के घरों से बरामद की। मनोज
ने बताया कि उसने लालमन की पत्नी शीला देवी से बाइक खरीदी थी।
एसओ ने
बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों ने बताया कि उनका गिरोह चोरी की बाइकों की
नंबर प्लेट बदलकर उनकी खरीद बिक्री का काम करता है। पुलिस अब गिरोह के फरार
सदस्यों ध्यान सिंह, अनिरुद्ध, अनिल और शीला देवी की तलाश में जुट गई है।
ज्ञात हो कि चार फरवरी को भी पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों समेत गिरोह के छह
सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस माह अब तक पुलिस चोरी की 14 बाइकें
बरामद कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।