फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही पौत्र को काट डाला

Sat, 20 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव कलकत्तापुरवा (कुढ़रा) में शुक्रवार शाम वृद्ध ने अपने पौत्र की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। उसने बच्चे की जीभ एवं गुप्तांग भी काट डाले। सून से सने कपड़े पहन कर घर पहुंचा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना को अवैध संबंध से जोड़ कर देख रही है।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव कलकत्तापुरवा निवासी अमर सिंह वर्मा का तीन महीने पहले अपने पुत्र कृष्णकांत वर्मा उर्फ अन्नू और उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस पर कृष्णकांत की पत्नी मायके चली गई। उसके न आने पर कृष्णकांत और उसके पिता के बीच तनातनी रहने लगी।

शुक्रवार शाम अमर सिंह अपने पौत्र आशीष (3) पुत्र कृष्णकांत को लेकर खेत चला गया। देर शाम तक उसके न लौटने पर कृष्णकांत का बड़ा बेटा हिमांशु खेत में गया। आरोप है कि हिमांशु ने वहां अमर सिंह को आशीष का कत्ल करते देखा। बचाने की कोशिश की तो अमर सिंह ने उसे भी पीट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह रात करीब आठ बजे खून से सने कपड़े पहन कर घर पहुंचा। घरवालों ने आशीष के बारे में पूछा। पहले तो उसने आनाकानी की लेकिन बाद में सच कबूल लिया। परिवार के लोग दौड़ कर खेत में पहुंचे तो आशीष मृत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद ने बताया कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है। आरोपी की पत्नी की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ कृष्णकांत ने बताया कि उसका पिता अमर नाथ उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। पहले भी कई बार वह उससे छेड़छाड़ भी कर चुका था, लेकिन लोकलाज के भय से वह अनदेखी करता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें