छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद का आवास विकास काॅलोनी स्थित नलकूप संख्या 13 दो दिन पहले मोटर फुंक गई। पालिका कर्मियों ने नलकूप मरम्मत के लिए मोटर निकालने का प्रयास किया पर मोटर किसी तरह खुलकर जमीन के गर्त में समा गई। अब काॅलोनी के लोग नलकूप संख्या 14 से जलापूर्ति की जा रही है। वहीं, मोहल्ला गनेश चौधरी स्थित नलकूप नंबर पांच भी जुगाड़ से चलाकर पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
नलकूप संख्या 13 की मोटर शुक्रवार की शाम फुंक गई थी। पालिका कर्मियों ने मरम्मत के लिए मोटर निकालने का प्रयास किया पर वह जमीन के अंदर चली गई। वहीं वहीं गनेश चौधरी में संचालित नलकूप का वाॅटर लेवल गिरने के कारण इसे एक-दो घंटे आपूर्ति के बाद रोक रोकर चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस नलकूप के ठप होने की आशंका गहराने लगी है।
चेयरमैन मनोज दुबे ने बताया कि जमीन के अंदर गिरी मोटर को निकालने के लिए कानपुर से मिस्त्री बुलाए गए हैं। सोमवार को मशीन निकलवाकर आपूर्ति सुचारु करवा दिया जाएगा। टीम भेजकर नलकूप संख्या पांच की भी मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थापित नलकूप को दो-तीन दिनों में टेस्टिंग के बाद चालू करा दिया जाएगा। इसके अलावा लश्करी तालाब में नलकूप स्थापना का काम पूरा हो चुका है।