फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इंटर कॉलेज में मजहबी भाषण देने वाले टीएसआई लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इंटर कॉलेज में छात्राओं को इस्लाम की शिक्षा देने वाले ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को एसपी विनोद कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। टीएसआई पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जब टीएसआई को तलब किया तो पता चला कि वह तीन दिन के अवकाश पर चले गए हैं। देर रात एसपी से टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार सुबह पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसपी विनोद कुमार से मुलाकात की। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। विहिप नेताओं ने आरोप लगाया कि टीएसआई आफाक खां ने ठठिया के आदर्श इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को इस्लामिक शिक्षा दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्दी पहन कर ड्यूटी के समय इस तरह से इस्लाम की शिक्षा हिंदू बेटियों को देना गलत है। जिसका विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी पुरजोर विरोध करती है। विहिप के पदाधिकारियों को एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला प्रमुख उमेश बाजपेई, चेतन बजरंगी, राजीव गुप्ता सहित विहिप व बजरंग दल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच एएसपी अजय कुमार को सौंपी गई है। जांच मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें