फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने भतीजे को रौंदा, चाचा गंभीर

Wed, 19 Oct 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेराजाकेट। करवाचौथ पर घर बाइक से घर जा रहे चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंद दिया। भतीजे के सिर से ट्रक का पहिया निकल जाने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के दौरान बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


उन्नाव जनपद के बांगरमऊ के चिरंजीपुर्वा निवासी जगदीश दिवाकर और भतीजा साहिब लाल (28) गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। करवाचौथ पर दोनों गाजियाबाद से बाइक से बुधवार को घर लौट रहे थे। केवलराम पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। बाइक के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर जाने के कारण साहिब लाल भी ट्रक  के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चाचा जगदीश उछलकर दूर जा गिरा।

जगदीश ने बताया कि भतीजा साहिब लाल मोटर साइकिल चला रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर दो हेलमेट पड़े मिले हैं। दोनों लोग हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


पत्नी के लिए लाया था करधनी
जगदीश ने बताया कि वह दोनों करवाचौथ पर घर जा रहे थे। भतीजा साहिबलाल अपनी पत्नी के लिए करधनी लेकर आया था। वह करवाचौथ पर उसे गिफ्ट देने वाला था। करधनी बैग में रखी है। इतना बताते ही जगदीश भी बेहोश हो गया। तभी सराय प्रयाग की पुलिस ने जगदीश का बैग कब्जे में लिया और जगदीश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें