फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक सवार को बचाने में ट्रक रोलर में घुसा

विज्ञापन
हाईवे पर दुर्घटना स्थल पर खड़े ट्रक, रोड रोलर और रोड पर पड़े घायल। - फोटो : हाईवे पर दुर्घटना स्थल पर खड़े ट्रक, रोड रोलर और रोड पर पड़े घायल।
विज्ञापन
गुरसहायगंज। डिवाइडर पार करने का प्रयास कर रहे बाइक सवारों को बचाने में ट्रक ने रोलर में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से रोलर का बूम टूट गया और वह घूम गया। बाइक सवार भाई, बहन और पिता भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।हादसे में बाइक सवार जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव तेरा रागी सरैया निवासी रामलड़ैते, बेटे शोभित (20) तथा बेटी सपना (18) के साथ बाइक से बहन के घर रतनपुर गए थे। बहन के घर से बुधवार की सुबह घर आ रहे थे। बाइक शोभित चला रहा था। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर साइड में आने के लिए बाइक से डिवाइडर पार कर रहे थे। तभी कानपुर की ओर जा रहे ट्रक चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इससे आगे चल रहे रोड रोलर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रोलर का बूम टूट कर घूम गया। बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

रामलडै़ते सहित तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बाइक सवारों के अचानक डिवाइडर पार करने से हुआ। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें