फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अमेठी में संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। अमेठी में ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने चालक के शव को शनिवार को गांव पहुंचाया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


ग्राम भोजापुर निवासी मुकेश कुमार (42) ट्रक चालक थे। बेटे राजकुमार ने बताया कि पिता अमेटी के ग्राम इन्हौना से ट्रक लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। पिता ने मोबाइल पर सुबह बात भी की थी। दोपहर 12 बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कॉल आया कि पिता का निधन हो गया है। अचानक पिता की मौत से परिजन में चीख-पुकार मच गई। देर शाम को ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मी शव लेकर गांव पहुंचे। बेटे का आरोप है कि पिता के शरीर पर चोटों के निशान हैं। बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिवार में मां सीमा और चार बहने हैं। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें