फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने टोल प्लाजा पर तीन वाहनों काे टक्कर मारी

विज्ञापन
अनंतराम टोल प्लाजा पर क्षतिग्रस्त टोल बूथ।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। औरैया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सोमवार को सुबह दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर तीन वाहनों में टक्कर मारते हुए टोल बूथ में घुस गया, जिससे टोल बूथ में बैठा टिकट कलेक्टर मामूली रूप से घायल हो गया। टक्कर से अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की रिपोर्ट टोल प्लाजा के पीआरओ ने अजीतमल कोतवाली में दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब सात बजे औरैया की तरफ से आ रहा मौरंग से लदा तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया और अनंतराम टोल प्लाजा की कतारों में लगे वाहन ट्रक और कारों में टक्कर मार दी। साथ ही अन्य वाहनों में टक्कर मारते हुए ट्रक टोल प्लाजा के बूथ में घुस गया।  बूथ में बैठा टिकट कलेक्टर रामू सिंह मामूली रूप से घायल हो गया। जबकि सुपरवाइजर राहुल कुमार बाल-बाल बच गया। अन्य वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

ट्रक के चालक को टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की रिपोर्ट टोल प्लाजा के पीआरओ बाबू राम शर्मा ने अजीतमल कोतवाली में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें