फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नेशनल हाईवे स्थित बाईपास पर शुक्रवार शाम सात बजे दिल्ली से कानपुर जा रही बड़ौत डिपो की बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बड़ौत डिपो की बस दिल्ली से सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। बस चालक सनोज निवासी गोईला ने बताया कि शाम सात बजे सिकंदरपुर बाईपास पर सवारियों को उतारने के लिए बस सड़क किनारे रोकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस की पिछली सीट पर बैठा जितेंद्र कुमार निवासी देवीपुर जनपद उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलवाई और घायल को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें