फतेहपुर। इंटर के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। युवा भविष्य संवारने को लेकर सजग भी हैं। जिले के युवाओं में आईआईटी व यूपीएससी की तरफ रुझान बढ़ा है।
इस बार इंटर की परीक्षा में प्रदेश टॉप टेन की सूची में जिले के 15 बच्चों ने स्थान प्राप्त किया। इसमें अधिकांश ने आईआईटी व यूपीएससी की तैयारी करने की बात कही। कई बच्चे अपने करियर को लेकर कोचिंग क्लासों में जाना भी शुरू कर दिया है। वही कुछ युवा बीएससी के बाद नौकरियों में हाथ अजमाने की बात कर रहे हैं। युवाओं का मानना है कि इंटर के बाद से ही असली परीक्षा चालू होती है।
फोटो-76-सदर तहसील के केवई गांव निवासी सोनिका देवी ने बताया कि परिणाम आने के पहले ही यूपीएससी की तैयारी करने का मन बना लिया था। इंटर में 71 प्रतिशत प्राप्त करने के बाद ग्रेजुएशन कर यूपीएससी में हाथ अजमाएंगी। उनका कहना है कि छोटा लक्ष्य तो कोई भी प्राप्त कर सकता है लेकिन बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में जो आनंद आता है वही खुद को संतुष्ट करता है।
फोटो-77- देवमई ब्लॉक के मुसाफा गांंव के दीपू ने बताया कि वह इस बार के परिणाम से बहुत खुश हैं। उसने इंटर में 86 प्रतिशत अंक अर्जित किए है। वह अब आईआईटी की तैयारी करेंगे। इसके के लिए अच्छी कोचिंग की तलाश शुरू कर दी है। उनका कहना है कि इस समय युवा ज्यादा समय मोबाइल में व्यतीत कर रहे हैं। जिसकी वजह युवाओं में आत्म विश्वास की कमी आई है। मोबाइल का प्रयोग जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए।