फतेहपुर। सीमेंट चोरी की पूछताछ की खुन्नस में पड़ोसी ने युवक पर ईंट पत्थर से हमला कर मरणासन्न कर दिया। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के उत्तरी गौतम नगर निवासी मान सिंह की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उसके घर में सीमेंट की बोरियां रखी थीं। कुछ बोरियों कम होने पर बेटे धीरेंद्र सिंह से पड़ोसी संजय सिंह से पूछने पहुंचा।
इसी खुन्नस में बेटे को रात नौ बजे संजय घर के सामने पहुंचा। ईंट से बेटे पर हमला किया। पथराव से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर बहू राधा देवी, छोटा बेटा देवेंद्र भी पहुंचा।
उन्हें संजय सिंह ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। जिला अस्पताल से डाक्टर ने धीरेंद्र को कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने मामले में प्राणघातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।