फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से दर्जनों गांवों में अंधेरा

Sun, 23 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बिजली समस्या्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ओवरलोड के चलते हसेरन विद्युत उपकेंद्र का एक सप्ताह में दूसरी बार रविवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न मिलने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन


हसेरन विद्युत उपकेंद्र पर ओवरलोड की समस्या के चलते एक सप्ताह में दूसरी बार ट्रांसफार्मर फुंक गया है। उपकेंद्र से जुड़े गांव हसेरन पट्टी, इमलिया, घनापुरवा, कठेला, हरिचंदापुर, रामपुुर, लाख, मढपुरा, नईबस्ती, नंदेनगला, अर्जुनपुर, किसनपुर, खनियापुर, टिहुला, जमनियापुर, बरौली, खरगपुर, बिलंदपुर, पुर्वादानी, जसपुरा, गोपालपुर, उदयपुर सहित कई गांवों की बिजली गुल हो गई है।

कई दिनों से बिजली न मिलने से ग्रामीणों के सामने पीने के पानी के लिए संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में बिजली न आने से सभी सबमर्सिबल बंद पड़े हैं। गांवों में लगे हैंडपंप ज्यादातर खराब हो गए हैं। इससे पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बिजली न आने से अधिकतर कारखाने भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


उधर, जेई राम कुमार का कहना है कि क्षेत्र में करीब 200 से अधिक कारखाने लगे हैं। वहीं लगभग 300 से ज्यादा सबमर्सिबल लगे हैं। इससे अधिक लोड पड़ रहा है। जिसके चलते ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें