फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आठ दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। विकासखंड मवैया गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण आठ दिन से 25 परिवार बिजली संकट झेल रहे हैं। नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने गुरुवार को ट्रांसफार्मर स्थल पर प्रदर्शन किया। साथ ही लिखित शिकायत एसडीओ से की है।
विज्ञापन


गांव के अजय सिंह, सीताराम, रामनरेश, कमलेश, सतीश चंद्र, अवधेश, नेहा देवी, हेतराम, सुभाषचंद्र आदि ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि गांव के पश्चिमी मोहल्ला में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर आठ दिन पहले फुंक गया था। इस ट्रांसफार्मर पर 25 -26 लोगों के कनेक्शन है। अधिक लोड के कारण ट्रासंफार्मर फुंक जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट भी गहरा है, क्योंकि अधिकांश घरों में सबमर्सिबल पंप बिजली से ही संचालित होते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें