फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरजिलों से आए रंगरूटों की ट्रेनिंग

Fri, 04 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पांच जनपदों से भर्ती होकर आए 250 पुलिस जवानों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को पहले दिन जीरो प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही गारद मं होने वाले कार्यों की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आगरा, अमरोहा, मथुरा, रामपुर, लखीमपुर खीरी से 231 रंगरूट पुलिस जवानों ने पुलिस लाइन में आमद कराई है। इसमें से 212 युवक व 19 युवतियां अभी तक पुलिस लाइन पहुंची हैं। इन सभी को पुलिस लाइन में ही सभी तरीके का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जीरो प्रशिक्षण के तहत विभाग के बारे में जानकारी देकर रहन-सहन के तौर तरीके समझाए जाते हैं। प्रशिक्षण कब शुरू होगा, कैसे आना है, कितने समय सोकर उठना है, कितने बजे क्या करना है, इस बारे में सिलसिलेवार ढंग से जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें