फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-केवट का संवाद सुन भावविभोर

Fri, 04 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के अखिल नगर मोहल्ले में रामचरित मानस अखिल चेतना मंच के तत्वावधान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन दशरथ प्रतिज्ञा, राम बनवास, केवट संवाद लीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंकर जी की आरती उतारकर किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पार्वती बनी यशी मिश्रा व शंकर की भूमिका सौम्या दुबे ने निभाई। बाल कलाकारों ने डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकार राजकुमारी ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। दशरथ की भूमिका सुशील श्रीवास्तव, कैकई की भूमिका सोनू गुरसहायगंज, राम की भूमिका राकेश तिवारी कानपुर, मंथरा का अभिनय छुन्नूलाल सैनी व सुमंत की भूमिका अजय शर्मा ने निभाई।

दशरथ का अभिनय देखकर उपस्थित महिलाओं के आंसू निकल आए। मंथरा का अभिनय भी सराहा गया। केवट का अभिनय रघुवीर दुबे ने किया। राम व केवट के संवाद के दौरान कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। समिति के पदाधिकारी सुदेश मिश्रा, दिलीप सक्सेना, भूरा तिवारी, गोविंद कुशवाहा की ओर से केवट की नाव बनाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


लीला के दौरान दिखाया गया कि केवट की अनुनय विनय के बाद नाव में बैठते हैं। इसके बाद गंगा पार होते हैं। कार्यक्रम के दौरान केके यादव, कुलदीप तिवारी, रोहित पाठक, सुनील श्रीवास्तव, मो. मतीन, नितेश सक्सेना आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें