फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला चालक

विज्ञापन
पिंकू दिवाकर की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के अमोलर निवासी कमलेश दिवाकर का 20 वर्षीय पुत्र पिंकू बीएससी फाइनल का छात्र था। शनिवार शाम करीब सात बजे गुरसहायगंज में खरीदारी करने गया था। यहां से वह घर लौट रहा था। इस दौरान तिर्वा रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पिंकू सड़क पर गिर पड़ा, तभी ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए निकल गया। सूचना मिलते ही कोतवाल राजा दिनेश सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भेज दिया। पिंकू हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें