फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो दिन तक बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। धनतेरस और दीपावली पर शहर के प्रमुख बाजारों व आसपास जाम की समस्या को दूर करने के लिए यातायात विभाग ने डायवर्जन किया है। शहर में कई मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था 29 व 30 अक्तूबर तक लागू रहेगी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि शहर की मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए काफी भीड़-भाड़ हो जाती है, जिसको देखते हुए यातायात डायवर्जन प्लान किया गया है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर बदला रहेगा यातायात
1. फूलमती चौराहे से लाखन तिराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से वाहनों को ईदगाह की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
2. राजश्री टाकिज के पास से मुन्ना चौराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से फजलईमाम की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
3. नगीना मस्जिद (हाजी रईस चौराहा) से लाखन तिराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से ईदगाह की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
4. शिखाना मोड़ कोतवाली के पास से वाहनों को ग्वाल मैदान की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से शिखाना मोहल्ले की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
5. खालिद मोड़ से रामनरायन चौराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से सीधे गौरीशंकर रोड की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
6. फर्श रोड टुनटुन तारा चौराहा से सर्राफा बाजार की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से रामनरायन चौराहे की तरफ और गौरीशंकर मंदिर रोड की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
7. रामनरायन चौराहा से लाखन तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे, यहां से वाहनों को फर्श रोड की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
8. रजत मिष्ठान (बीबी चिमनी तिराहा) से सफदरगंज रोड बाजार की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से तलैया चौकी की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
विज्ञापन

9. तलैया चौकी गेट के सामने से बीबी चिमनी तिराहा रजत मिष्ठान की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा।
10. हाजी शरीफ चौराहा से हाजी शरीफ पुलिस चौकी की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से गौरी शंकर मंदिर की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
11. झंडा तले चौराहे से मछली मंडी की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से हाजी तरफ चौराहे की तरफ एवं गौरीशंकर मंदिर की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
विज्ञापन

12. मुन्ना चौराहा से लाखन तिराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, यहां से वाहनों को पाटानाला रोड की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।
13. चांदनी चौक चौराहा हाजी शरीफ की तरफ से आने वाले वाहनों को अंदर बाजार की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें