फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के घर लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम ने की छानबीन

विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पिता का इलाज कराने परिवार के साथ कानपुर गए ट्रांसपोर्टर के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने 15 लाख के जेवर और नगदी पार कर दी। सुबह मुख्य गेट का टूटा ताला देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों की सूचना पर कानपुर से लौट कर आए ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के सरायमीरा देविन टोला निवासी शक्ति कटियार ट्रकों से आलू बाहर भेजने का व्यापार करते हैं। कुछ दिनों से इनके पिता लालमन की तबीयत खराब चल रही है। सोमवार को वह परिवार के साथ पिता का इलाज कराने कानपुर गए थे। मंगलवार रात चोरों ने बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। मकान के अंदर घुसकर अलमारी और बक्सों का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे करीब 15 लाख के जेवर और 50 हजार की नगदी पार कर दी। सुबह पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देख अंदर जाकर देखा। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी थी। सूचना पर शक्ति कटियार कानपुर से लौट आए।
मौके पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। शक्ति कटियार ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर चोरी का प्रयास
सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर में घुस कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर मोहल्ले में रहने वाले कवि सुशील राकेश शहर के पीएसएम डिग्री कालेज से हिंदी विभाग में प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार रात चोरों ने इनके घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वह अंदर घुस गए। चोर अंदर से बंद इंटर लाक का ताला तोड़ने में असफल रहे। सुबह ताला टूटा देखकर सुशील राकेश ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें