फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण की गुणवत्ता का लिया जायजा

Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश शासन के निर्देश पर ठठिया के पास बनाई जा रही आधुनिक मंडी के चल रहे निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को कार्रदायी संस्था के अधिकारियों के साथ पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


करीब 60 करोड़ की लागत से नई मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण में सबसे पहले बाउंड्रीवाल बनवाई जा रही है। बाउंड्रीवाल के निर्माण को शासन ने दो माह पहले करीब चार करोड़ की धनराशि रिलीज की थी। इसका निर्माण राज्य मंडी परिषद करा रही है।

गुरुवार की दोपहर मंडी परिषद के अधिकारी हाकिम सिंह के साथ कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख, नीरज द्विवेदी निर्माण स्थल पर पहुंचे। बाउंड्रीवाल के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों व निर्माण सामग्री का निरीक्षण किया। इंजीनियर हाकिम सिंह ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को बताया कि बाउंड्रीवाल का करीब 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें