फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली गुल होने से 40 मिनट बंद रहा टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। तेज धूप और भीषण गर्मी में दोपहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा बैरियर करीब 40 मिनट बिजली गुल होने से बंद रहा। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों में सवार लोगों ने टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन



सोमवार को दोपहर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा बैरियर बिजली गुल होने से बंद रहा। दोपहर सवा दो बजे के करीब अचानक बिजली गुल होने से लखनऊ से आने वाले वाहन चालक टोल प्लाजा पर खड़े रहे। करीब 40 मिनट तक टोल प्लाजा बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टोल बैरियर न खुलने से तपती धूप और भीषण गर्मी में वाहनों में सवार लोगों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। करीब 2:55 बजे पर टोल प्लाजा बैरियर खुलने पर धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया। इस संबंध में टोल प्लाजा पर तैनात यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा बंद रहने की जानकारी नहीं है। किस कारण बंद रहा, पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें