फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तालाब उफनाया, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
किसान नेता व अन्य लोगों को समझाते दरोगा बृजेश यादव। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मलिकपुर(कन्नौज)। झमाझम बारिश के चलते मलिकपुर रेलवे फाटक के पास का तालाब उफना गया। इससे कई घरों में पानी घुस गया। गृहस्थी का सामान भीगने से नाराज किसान यूनियन (लोकशक्ति )के नेता परिवार सहित मुख्य सड़क पर अनशन पर बैठ गए। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रधान प्रतिनिधि के समझाने पर करीब एक घंटा बाद अनशन खत्म हुआ। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

मलिकपुर रेलवे फाटक के पास तालाब है। शुक्रवार की रात और शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते तालाब उफना गया। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से यह घरों में घुसने लगा। किसान यूनियन लोकशक्ति के नेता आशुतोष कुमार सहित करीब एक दर्जन लोगों के घर में पानी पहुंच गया। नाराज किसान नेता ने परिवार सहित गुरसहायगंज व फर्रुखाबाद मार्ग पर अनशन शुरू कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी पर गुरसहायगंज कोतवाली के दरोगा बृजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रधान प्रतिनिधि शमीम हबलू के साथ किसान नेता को समझा बुझाकर करीब एक घंटा बाद जाम को खुलाकर यातायात बहाल किया गया। इसके बाद छिबरामऊ के नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा ने लेखपाल ज्ञान सिंह व सेक्रेटरी गिरजेश तिवारी से नाला खुदाई के लिए जेसीबी मशीन लगवाई। पानी निकास की व्यवस्था का काम शाम तक चलता रहा। किसान नेता आशुतोष कुमार ने आरोप लगाया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से परेशान होना पड़ता है। कई बार अफसरों को अवगत करा चुके हैं। समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें